1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या आप बनना चाहते हैं CA मगर नहीं पता इसकी प्रक्रिया? यहां मिलेगी आपको इसकी पूरी जानकारी

क्या आप बनना चाहते हैं CA मगर नहीं पता इसकी प्रक्रिया? यहां मिलेगी आपको इसकी पूरी जानकारी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 01:16 pm IST

कई सारे स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो 10वीं की परीक्षा देने से पहले ही यह तय कर लेते हैं कि उन्हें भविष्य में क्या करना है। कई सारे छात्र CA बनने की सोचते हैं मगर उन्हें इसकी प्रक्रिया नहीं पता होती है। अगर आप CA बनने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो सही जगह पर आए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

हर छात्र के जीवन में एक समय आता है जब उसे भविष्य का फैसला लेते हुए अपने लिए सही स्ट्रीम और बाद में कोर्स का चयन करना होता है। 10वीं कक्षा ही वो मोड़ लेकर आती है जब छात्रों को सोचना होता है कि उन्हें आगे क्या बनना है और उसके लिए कौन सी स्ट्रीम लेनी होगी। कई सारे छात्र यह तय करते हैं कि उन्हें CA बनना है और इसके लिए वो कॉमर्स ले लेते हैं मगर उन्हें बस इतना ही पता होता कि CA बनने के लिए कॉमर्स जरूरी है। आगे क्या करना है, उन्हें नहीं पता होता है। आप भी अगर उनमें से एक हैं और यह जानना चाहते हैं कि आप एक सफल CA कैसे बन सकते हैं तो फिर यह खबर आपके बिल्कुल काम की है। आइए आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बताते हैं।

कैसे कोई छात्र बन सकता है CA?

1. आपने अगर यह तय कर ही लिया है कि आपको एक CA ही बनना है तो फिर आपको सबसे पहले इंटरमीडिएट CA कोर्स में एडमिशन करवाना होगा। इस काम को करने के बाद आपको स्नातक यानी ग्रैजुएशन करना होगा और कॉमन प्रोफिएंसी टेस्ट (CPT) भी पास करना होगा। ये कोर्स आम तौर पर 9 महीने तक चलते हैं और अकाउंटिंग से जुड़े 8 सब्जेक्ट को कवर करना होता है। जब आप कोर्स पूरा कर लेते हैं, तो आपको कई इंटरमीडिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षाएं पास करनी होती हैं।

2. इंटरमीडिएट कोर्स को पूरा करने के बाद आपको प्रैटिक्ल ट्रेनिंग शुरू करना होता है। उसके दौरान आप पंजीकृत CA के साथ काम करते हैं और अकाउंटिंग से जुड़े काम करते हैं। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करने के पीछे का उद्देश्य CA के तौर पर काम करने का अनुभव लेना होता है। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के दौरान आपको CA फाइनल कोर्स में भी दाखिला लेना होगा।

3. आपके प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के आखिरी 6 महीने के दौरान या फिर उसे पूरा करने के बाद आप CA फाइनल कोर्स कर सकते हैं। फाइनल कोर्स में आप फाइनेंसियल रिपोर्टिंग, ऑडिटिंग, एथिक्स, कोस्ट मैनेजमेंट और टैक्स लॉ जैसे सब्जेक्ट पढ़ते हैं। ये सभी कोर्स आपको फाइनल के लिए तैयार करते हैं जिससे आप परीक्षा पास कर सकते हैं।

4. CA फाइनल की परीक्षा पास करने के बाद आपको भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) में दाखिला लेना होगा। आपको बता दें कि ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक प्रोफेशनल बॉडी है जो भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए आवश्यक योग्यता और आवश्यकताओं को निर्धारित करता है। वे भारत में प्रोफेशनल CA को रेगुलेट भी करते हैं। आपको हमने जो भी जानकारी दी है वो सभी जानकारी indeed से ली गई है।

ये भी पढ़ें-

दवा की दुकान खोलना चाहते हैं तो कौन सा कोर्स करना जरूरी है? जान लें यहां

NIACL AO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।