1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. अगर DRDO में करनी है इंटर्नशिप तो फौरन करें अप्लाई, जान लें कौन कर सकता है आवेदन

अगर DRDO में करनी है इंटर्नशिप तो फौरन करें अप्लाई, जान लें कौन कर सकता है आवेदन

 Published : Jul 08, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 04:42 pm IST

डीआरडीओ के अंतर्गत NSTL ने अपने छह महीने के पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी समेत सभी जरूरी विवरण को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप DRDO में इंटर्नशिप करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अंतर्गत नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL) ने अपने छह महीने के पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर चुनिंदा विषयों के अंतिम वर्ष के बी.ई./बी.टेक छात्रों और दूसरे वर्ष के एम.एससी. छात्रों के लिए खुला है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2025 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

कौन कर सकता है अप्लाई(एलिजिबिलिटी)?

  • इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिट को आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 
  • वर्ष में होउम्मीदवारों को एआईसीटीई/यूजीसी-मान्यता प्राप्त संस्थानों में पूर्णकालिक स्नातक या स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में नामांकित होना चाहिए। बी.ई./बी.टेक आवेदक अपने अंतिम वर्ष में होने चाहिए और उनका न्यूनतम सीजीपीए 7.5 होना चाहिए। एम.एससी. आवेदक (भौतिकी या रसायन विज्ञान) को अपने दूसरे ना चाहिए और पहले वर्ष में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने चाहिए।
  • इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेक्सिमम आयु सीमा 25 वर्ष (20 जुलाई, 2025 तक) होनी चाहिए।

कितना मिलेंगे रुपये?

जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इंटर्नशिप एनएसटीएल, विशाखापत्तनम में आयोजित की जाएगी। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा।

इंटर्नशिप ड्यूरेशन

इंटर्नशिप प्रशिक्षण की अवधि 06 माह की होगी। इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल होने की तारीख से 06 महीने पूरे होने के बाद छात्रों को पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई 

इच्छुक छात्रों को 20 जुलाई, 2025 (शाम 5:00 बजे) तक केवल ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन करने के चरण निम्नवत हैं-

  • आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ (डीआरडीओ/एनएसटीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध) से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • अपना ईमेल खोलें और hrd-nstl@gov.in को संबोधित एक नया मैसेज लिखें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • समय सीमा से पहले जमा करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।