1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. DRDO में इन पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

DRDO में इन पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : May 29, 2023 05:07 pm IST,  Updated : May 29, 2023 05:07 pm IST

DRDO recruitment 2023: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 12 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

DRDO recruitment 2023: डीआरडीओ में नौकरी की तलाश में बैठे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो किया जा चुका है। इस भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के कुल 12 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी। इनमें से 1 वैकेंसी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट F के पद के लिए है, 2 पद प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E के लिए हैं, 4 पद प्रोजेक्ट साइंटिस्ट D के लिए हैं, 3 रिक्तियां प्रोजेक्ट साइंटिस्ट C के पद के लिए हैं, और 2 रिक्तियां प्रोजेक्ट साइंटिस्ट B के पद के लिए हैं। 

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO के द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 16 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, जो इसके लिए लास्ट डेट है।  कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

इन आसान स्टेप्स से करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए advt नंबर 144 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आखिरी में फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।