1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. DU Law Admission 2023: इस दिन खत्म हो रहे आवेदन, जारी हुआ नोटिस; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

DU Law Admission 2023: इस दिन खत्म हो रहे आवेदन, जारी हुआ नोटिस; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2023 11:39 pm IST,  Updated : Oct 04, 2023 11:39 pm IST

दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू लॉ एडमिशन 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि की घोषणा की है। इस संबंध में एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DU Law Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू लॉ एडमिशन 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि की घोषणा की है। इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार डीयू प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट  admission.uod.ac.in पर जाकर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं। 

लास्ट डेट

जारी किए गए नोटिस के मुताबिक बीए एलएल.बी और बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट law.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा (10+2 प्रणाली) या इसके समकक्ष पास होना चाहिए। एक उम्मीदवार को यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए कुल मिलाकर 45% या अधिक अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए कुल मिलाकर 40% या अधिक अंक प्राप्त करने चाहिए और बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) और बी.बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) यूओडी के कार्यक्रमों के लिए, उम्मीदवारों को CLAT-2023 में उपस्थित होना होगा।
  • वे उम्मीदवार जो साल 2023 में 12वीं कक्षा की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और उन्हें कंपार्टमेंट (पूरक) में रखा गया है, वे वर्ष 2023-24 के लिए प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे।

डायरेक्ट लिंक से देखें नोटिस 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले डीयू लॉ की आधिकारिक वेबसाइट la.uod.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद सबसे पहले खुद को रजिस्टर करें और फिर अकाउंट में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क 
इसके लिए अप्लाई करने वाले यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदावरों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए ₹1000 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जेईई एडवांस में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए होते हैं 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।