1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राजस्थान के इन जिलों में दो दिन के लिए स्कूलों कूी छुट्टी घोषित , जानें कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

राजस्थान के इन जिलों में दो दिन के लिए स्कूलों कूी छुट्टी घोषित , जानें कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

 Published : Jul 28, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 12:07 pm IST

राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर कई जिलों ने दो दिन के लिए स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

आने वाले दिनों में राजस्थान में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर कई जिलों ने 28 और 29 जुलाई को स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। बारां, अंता, बांसवाड़ा, कोटा, डूंगरपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि पाली, अजमेर, टोंक और बारां समेत कई जगहों पर रविवार को भारी बारिश दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पाली, अजमेर, टोंक, बारां सहित कई स्थानों पर व्यापक बारिश दर्ज की गई। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के ऊपर बना अवदाब रविवार को कमजोर होकर स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल हो चुका है। 

सबसे ज्यादा बारिश कुशलगढ़, बांसवाड़ा में दर्ज

उन्होंने बताया कि इसके असर से पिछले 24 घंटो में कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कहीं कहीं भारी, अति भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश 136 मिमी कुशलगढ़, बांसवाड़ा में दर्ज की गई। 

इन इलाकों में हल्की बारिश दर्ज

विभाग के अनुसार पाली, चित्तौड़गढ़ और बारां सहित कई इलाकों में रविवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई वहीं लगभग दो घंटे तक हुई भारी बारिश से पाली के सादड़ी इलाके में सड़कें जलमग्न हो गईं। 

बता दें कि विभाग ने रविवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अति भारी बारिश व शेष भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। वहीं कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार सोमवार 28 जुलाई को भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अति भारी व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 

(PTI Input)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।