1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG Admit Card 2023: नीट यूजी के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2023: नीट यूजी के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2023 10:58 am IST,  Updated : May 04, 2023 10:58 am IST

नीट यूजी के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

NEET UG - India TV Hindi
NEET UG के Admit Card हुए जारी Image Source : NEET.NTA.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने NEET UG के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार नेशनल एलिजीबिलिटी कम एट्रेंस टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं, वे NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षा मई में आयोजित होगी।

जानकारी दे दें कि नीट परीक्षा 7 मई, 2023 को एक ही शिफ्ट- दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी जान लें कि नीट (यूजी) - 2023 के परीक्षा पैटर्न में चार विषय शामिल हैं। हर विषय में दो खंड होंगे। सेक्शन A में 35 प्रश्न होंगे और सेक्शन B में 15 प्रश्न होंगे, इन 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवार किसी भी 10 प्रश्नों को हल करने का विकल्प चुन सकते हैं। इसलिए, प्रश्नों की कुल संख्या और समय का उपयोग समान रहेगा।

Click here for the direct link to download admit card

 NEET UG 2023 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

अब जरूरी डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

अब एडमिट कार्ड चेट करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार एनटीए एनईईटी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन