1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AIIMS NORCET 8: एम्स नॉर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET 8: एम्स नॉर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Apr 29, 2025 11:12 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 11:12 pm IST

एम्स नॉर्सेट-8 स्टेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 8 स्टेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने एम्स NORCET 8 स्टेज 2 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है, वे लॉगिन पेज पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरणों का उपयोग करना होगा। एम्स NORCET 8 एडमिट कार्ड 2025 लिंक www.aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है।

बता दें कि NORCET 8 स्टेज 2 की परीक्षा का आयोजन 2 मई को होना निर्धारित है। इस परीक्षा में बैठने के लिए कुल 11,472 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य प्रासंगिक जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने हॉल टिकट परीक्षा केंद्र पर ले जाएं, अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कैस करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'एम्स NORCET 2025 एडमिट कार्ड' के लिंक पर जाएँ।
  • यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
  • अब, अपने आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब NORCET 8 स्टेज 2 परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए NORCET 8 स्टेज 2 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।

डायरेक्ट लिंक 

बता दें कि NORCET 8 स्टेज 1 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी और परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए गए थे। आंकड़ों के अनुसार, 72,462 आवेदकों में से कुल 68,074 परीक्षा में शामिल हुए। उनमें से, स्टेज 1 परीक्षा के परिणामों के आधार पर स्टेज 2 परीक्षा में आगे बढ़ने के लिए 11,472 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। छात्रों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन