1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कल खत्म हो रहे AFCAT 2023 के रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

कल खत्म हो रहे AFCAT 2023 के रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2023 12:38 pm IST,  Updated : Jun 29, 2023 07:04 pm IST

इंडियन एयरफोर्स में नौकरी करने के हैं इच्छुक तो ये खबर आपके लिए ही है। AFCAT 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 30 जून को खत्म हो रहे हैं, ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

AFCAT 2023- India TV Hindi
AFCAT 2023 Image Source : AFCAT.CDAC.IN

इंडियन एयरफोर्स में करनी है जॉब तो ये खबर आपके काम की है। बता दें कि इंडियन एयरफोर्स 30 जून 2023 को IAF AFCAT 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म कर देगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हैं  और वे वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट- afcat.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जून 2023 को शुरू हुई थी और ये 30 जून को खत्म हो रही है।

कितनी है परीक्षा शुल्क?

AFCAT टेस्ट के लिए परीक्षा शुल्क ₹250/- है (एनसीसी विशेष प्रविष्टि के लिए लागू नहीं) का भुगतान ऑनलाइन आवेदन के मुख्य मेनू पर 'भुगतान करें' चरण के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। 

कब आयोजित होंगे टेस्ट?

ये AFCAT टेस्ट ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। अगर तारीख की बात करें तो परीक्षा 25, 26 और 27 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2023 से उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एएफसीएटी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

AFCAT 2023 Registration: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- afcat.cdac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर उपलब्ध IAF AFCAT 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद जरूरी डिटेल डालें और रजिस्ट्रेशन करें।
फिर जरूरी क्रेडेंशियल्स के साथ अकाउंट में लॉगिन करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फार्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें फिर'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
अंत में इसे डाउनलोड करें और कंफर्मेंशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें-

अब मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे वीर सावरकर से जुड़े पाठ, सरकार ने लिया फैसला
AIIMS ने की NExT मॉक टेस्ट की घोषणा, इस तारीख को होगी आयोजित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन