1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AIIMS PG 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां जानें किस तारीख से शुरू हो रही परीक्षा

AIIMS PG 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां जानें किस तारीख से शुरू हो रही परीक्षा

 Published : Jun 10, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 03:53 pm IST

AIIMS PG Exam 2024: एम्स पीजी प्रोफेशनल परीक्षा में शामिल में होने वाले सभी उम्मीदवार इधर ध्यान दें। एम्स, नई दिल्ली की तरफ से आज पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोफेशनल परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा तारीखें घोषित कर दी गई हैं।

AIIMS PG 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी- India TV Hindi
AIIMS PG 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी Image Source : FILE

AIIMS PG Exam 2024: जो उम्मीदवार एम्स पीजी प्रोफेशनल परीक्षा में शामिल में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक  जरूरी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने आज यानी 10 जून को पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोफेशनल परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा तिथियां की घोषणा कर दी है। संस्थानों ने एम्स पीजी 2024 मास्टर ऑफ साइंस (MSc), MSc नर्सिंग कोर्स के लिए डेट शीट जारी कर दी है। डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने AIIMS पीजी प्रोफेशनल परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

AIIMS PG Exam 2024: कब से शुरू हो रही परीक्षा 

जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा 18 से 22 जून तक आयोजित की जाएगी, जबकि एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा 18 से 24 जून तक आयोजित की जाएगी।

प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट भी जारी 

संस्थान ने एम्स पीजी 2024 प्रोफेशनल परीक्षाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (एमएससी कोर्स, एमएससी नर्सिंग चरण 1, 2) के पात्र उम्मीदवारों की सूची के साथ-साथ अपेक्षित व्यावहारिक परीक्षा तिथियां भी जारी की हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एम्स पीजी 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

“सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण की अंतिम तिथि (बाद में घोषित की जाएगी) से पहले अपनी परीक्षा शुल्क जमा करें और वेबसाइट से एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सभी नवीनतम जानकारी केवल परीक्षा अनुभाग की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर “स्टूडेंट टैब” में उपलब्ध होगी। तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- किस IIT की कितनी फीस, कौन सी है सबसे सस्ती? यहां जानें पूरी डिटेल

आखिर क्या है कंगना रनौत की एजुकेशन क्वालिफिकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन