1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AILET 2024 के लिए कल से शुरू हो रहे आवेदन, जानें क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

AILET 2024 के लिए कल से शुरू हो रहे आवेदन, जानें क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2023 12:22 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 12:22 pm IST

AILET 2024: कानून की पढ़ाई में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी करने के लिए एआईएलईटी 2024 का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की तरफ से AILET 2024 के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AILET 2024: कानून की पढ़ाई में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी करने के लिए एआईएलईटी 2024 का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की तरफ से AILET 2024 के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। एक बार शुरू होने के बाद पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस प्रवेश परीक्षा(AILET) के लिए आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।   

कब होगा एग्जाम 

जारी शेड्यूल के मुताबिक, AILET 2023 परीक्षा 10 दिसंबर को होगी। AILET 2023 परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

ऐलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) ऐलिजिबिलिटी  : उम्मीदवार का कुल अंकों के 45% (एससी/एसटी/विकलांग व्यक्ति के मामले में 40%) के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विदेशी नागरिकों की श्रेणी के तहत प्रवेश के लिए 10+2 सिस्टम या एक समकक्ष परीक्षा के तहत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में 65% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

एलएलएम (एक वर्षीय) कार्यक्रम -ऐलिजिबिलिटी: एक वर्षीय एलएलएम में प्रवेश के लिए एक उम्मीदवार का एलएलबी पूरा किया होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री में कम से कम 50% (एससी/एसटी/विकलांग व्यक्तियों के मामले में 45%) होने चाहिए।

पीएच.डी - ऐलिजिबिलिटी: उम्मीदवारों के पास कानून में मास्टर डिग्री या संबंधित वैधानिक नियामक संस्था द्वारा कानून में मास्टर डिग्री के समकक्ष घोषित पेशेवर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 55% अंक हों या यूजीसी 7-पॉइंट स्केल में इसके समकक्ष ग्रेड 'बी' हो।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तीन हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन