1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आंध्र प्रदेश सरकार ने अदालत को 10वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित करने की दी जानकारी

आंध्र प्रदेश सरकार ने अदालत को 10वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित करने की दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2021 03:01 pm IST,  Updated : May 27, 2021 03:01 pm IST

आंध्र प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 10वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित कर रही है। यह परीक्षा जून के पहले हफ्ते में होनी थी। सरकार ने उच्च न्यायालय में यह जानकारी दी। अदालत कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे कुछ अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने...- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश सरकार ने अदालत को 10वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित करने की दी जानकारी Image Source : FILE

आंध्र प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 10वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित कर रही है। यह परीक्षा जून के पहले हफ्ते में होनी थी। सरकार ने उच्च न्यायालय में यह जानकारी दी। अदालत कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे कुछ अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

इससे पहले सरकार ने कहा था कि वह ‘‘छात्रों के भविष्य की रक्षा करने के लिए’’ परीक्षाएं कराएगी। उच्च न्यायालय में जब याचिका सुनवाई के लिए आयी तो सरकार ने अपना रुख बदल लिया और कहा कि वह परीक्षा स्थगित कर रही है। सरकार ने अदालत को बताया, ‘‘हम जुलाई में फिर स्थिति की समीक्षा करेंगे और फैसला लेंगे।’’ अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख तय की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन