1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BHU Admit Card 2020: जल्द जारी होंगे पीजी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड , ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

BHU Admit Card 2020: जल्द जारी होंगे पीजी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड , ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 02:06 pm IST

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए ये खबर है। बीएचयू आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड (BHU Admit Card 2020) जारी करने वाला है। 24 अगस्त 2020 से UET, PET परीक्षा शुरू होने जा रही है,

bhu admit card 2020 date time how to download- India TV Hindi
bhu admit card 2020 date time how to download Image Source : GOOGLE

BHU Admit Card 2020: बनारस हिन्‍दू यूनिवर्स‍िटी के छात्रों के लिए ये खबर है। बीएचयू आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड (BHU Admit Card 2020) जारी करने वाला है।  24 अगस्‍त 2020 से UET, PET परीक्षा शुरू होने जा रही है, जिसके लिये यह एडमिट कार्ड जारी हो रहा है। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे एडमिट कार्ड, BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in से डाउनलोड कर सकेंगे।  अंडरग्रेजुएट एंट्रेस टेस्‍ट (Undergraduate Entrance Test), UET और पास्‍टग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्‍ट, PET 2020 के पहले चरण की परीक्षा 24 अगस्‍त से शुरू होगी और 31 अगस्‍त 2020 तक चलेगी।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार सभी उम्मीदवारों को बीएचयू प्रवेश परीक्षा पोर्टल से लेटेस्ट एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा बुलेटिन के प्रावधानों के अनुसार, एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड पहले से डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड उम्मीदवार एंट्रेंस टेस्ट पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

सभी पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एंट्रेंस परीक्षा आयोजिए किए जाएंगे। जिसमें एलएलबी, बीएड, बीपीएड. बीएफए और बीपीए शामिल हैं। बाकी बचे हुए अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम की परीक्षा दूसरे चरण के दौरान यानी 9, 10, 11 और 14 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

BHU