1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BSEB 12th Compartment Exam 2023: बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

BSEB 12th Compartment Exam 2023: बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2023 01:53 pm IST,  Updated : Mar 30, 2023 01:54 pm IST

BSEB 12th Compartment Exam 2023: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड(BSEB) आज यानी 30 मार्च 2023 को बिहार 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर दें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

BSEB 12th Compartment Exam 2023: बिहार बोर्ड 12 वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड(BSEB) आज यानी 30 मार्च 2023 को बिहार 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर दें।

आपको बता दें कि पहले कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च 2023 तक थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 मार्च किया गया। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के जरिए 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

इन आसान स्टेप्स से करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स बीएसईबी की आधिकारिक साइट वरिष्ठ माध्यमिक biharboardonline.com पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध कंपार्टमेंट स्पेशल एग्जाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को विवरण भरना होगा।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कब जारी होगा रिजल्ट?

बीएसईबी ने कहा कि कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 31 मई या उससे पहले घोषित किया जाएगा। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 को 21 मार्च को घोषित किया गया था। इस साल, लगभग 13.04 लाख छात्र कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 10.91 लाख पास हुए हैं। वहीं, कुल पास प्रतिशत 83.7 प्रतिशत रहा था। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में पहली कक्षा में दाखिले के लिए 5 साल होगी मिनिमम एज, आदेश आया सामने

जल्दी करें! CUET UG 2023 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन