Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. बिहार बोर्ड ने 10वीं,12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट की जारी, यहां देखें तारीखें

बिहार बोर्ड ने 10वीं,12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट की जारी, यहां देखें तारीखें

Edited By: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 07, 2024 11:58 am IST, Updated : Apr 07, 2024 11:58 am IST

बिहार बोर्ड की परीक्षा में हाल ही में फेल हुए हैं या अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है और कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो ये खबर आपके काम की है।

bihar- India TV Hindi
Image Source : FILE बिहार बोर्ड ने 10वीं,12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट की जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षाओं 2024 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर biharboardonline.bihar.gov.in और इसके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर डेट शीट देख सकते हैं।

मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा इस दिन से हो रही शुरू

4 मई को पहली पाली में प्रथम भाषा और दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 9 मई को पहली पाली में साइंस और दूसरी पाली में सोशल साइंस की परीक्षा होगी। 10 मई को पहली पाली में मैथ और दूसरी पाली में इंग्लिश की परीक्षा होगी। 11 मई को पहली पाली में वैकल्पिक विषय और दूसरी पाली में वोकेशनल वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी।

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा इस दिन से हो रही शुरू

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 29, 30 अप्रैल, 2, 3, 4, 9, 10 और 11 मई को आयोजित की जाएगी। इस अवधि के दौरान तीनों स्ट्रीम की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 15 और 16 मई को दो पालियों में होगी। उम्मीदवार को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहली पाली के लिए परीक्षा केंद्र पर एंट्रेंस सुबह 9 बजे तक ही होगा। वहीं, दूसरी पाली के लिए दोपहर 1.30 बजे तक एंट्रेंस दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे 31 मार्च को घोषित किए गए थे। बिहार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 1,291,684 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 11,26,439 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। रिजल्ट आंकड़ों 2024 के अनुसार, साइंस, आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम में 87.21 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।

मैट्रिक के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट

इंटरमीडिएट के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट

ये भी पढ़ें:

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम व स्क्रूटनी के लिए आज बंद हो रहे रजिस्ट्रेशन, यहां जानें डिटेल

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement