BSEB Bihar Board Inter (12th) Result 2023: बिहार बोर्ड का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। शिक्षा विभाग ने आधिकारिक जानकारी दी है। आधिकारिक नोटिस में बतया गया कि शिक्षा विभाग के मंत्री प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज यानी 21 मार्च 2023 को दोपहर 02:00 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आगे बताया गया कि इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने जानकारी दी है। जारी होते ही परीक्षार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर एक्टिव लिंक से रिजल्ट देख सकेंगे।
पहली वेबसाइट लिंक- biharboardonline.bihar.gov.in
दूसरी वेबसाइट लिंक- results.biharboardonline.com
बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज जारी हो गए। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का रिजल्ट जारी किया गया है।
बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, दीपक कुमार सिंह प्रेस कांफ्रेस के लिए पहुंच गए हैं
प्रेस कांफ्रेंस के लिए अभी आला अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।
बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट जारी होने वाले हैं, लेकिन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट नहीं खुल रही है। इसका कारण भारी ट्रैफिक हो सकता है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। रिजल्ट का ऐलान शिक्षा मंत्री करेंगे और इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव किया जाएगा।
बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट अब कभी भी घोषित किया जा सकता है। छात्रों को शुभकामनाएं!
बिहार बोर्ड के रिजल्ट बस थोड़ी ही देर में जारी किए जाएंगे।
बीएसईबी इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित करेगा।
साल 2022 में 96.4 फीसदी अंक हासिल करने वाले संगम राज आर्ट्स स्ट्रीम में टॉपर बने थे। कॉमर्स स्ट्रीम में, टॉपर अंकित कुमार गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत और सौरव कुमार ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके साइंस में टॉप किया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषणा के दौरान बीएसईबी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों की घोषणा भी करेगा।
छात्र अपना रोल कोड/नंबर तैयार रखें। इंटर का रिजल्ट results.biharboardonline.com पर देखने के लिए इन जानकारियों की जरूरत होगी।
बीएसईबी ने ट्वीट भी किया है, " बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परिणाम आज 21 मार्च 2023 को दोपहर 02:00 बजे माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो. चंद्रशेखर द्वारा जारी किया जाएगा।”
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर बस थोड़ी ही देर में रिजल्ट की घोषणा करने वाले हैं। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद, बीएसईबी उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन के माध्यम से साझा की जाएगी।
बिहार बोर्ड के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। कुछ ही देर में बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
संपादक की पसंद