1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जल्दी करें! इस दिन खत्म हो रहे बिहार बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख, ऐसे करें आवेदन

जल्दी करें! इस दिन खत्म हो रहे बिहार बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2023 05:24 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 05:24 pm IST

बिहार बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख जल्द खत्म हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार जल्दी आवेदन कर दें।

Bihar Board- India TV Hindi
बिहार बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। Image Source : SECONDARY.BIHARBOARDONLINE.COM

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया बंद कर देगा। बता दें कि बोर्ड 10 अप्रैल, 2023 को बिहार बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। बता दें कि जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं वे मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए कर सकते हैं, उन्हें बस बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com. के माध्यम से आवेदन करना होगा। 

यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जिन्होंने बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पास नहीं की है। परीक्षा पास करने का यह उनका दूसरा मौका है। छात्र अपना पंजीकरण कराकर कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम 2023 की घोषणा 31 मार्च, 2023 को की गई थी। कुल 81.04% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।

Bihar BSEB 10th Compartmental Exam 2023: ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध कंपार्टमेंट स्पेशल एग्जाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद सभी जरूरी डिटेल दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को डिटेल भरना होगा।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब आपका फॉर्म जमा कर दिया गया है।
अंत में पेड को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसे भी पढ़ें-

JEE Mains Admit Card 2023: 10 अप्रैल की परीक्षा के लिए JEE Mains के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Success Story: जानें कौन हैं ये IPS जिन्होंने नक्सलियों के कर रखे हैं दांत खट्टे, जानें कैसे बनी दंबग लेडी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन