अगर आपने भी बिहार विधानसभा जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार विधानसभा ने जूनियर क्लर्क भर्ती ( विज्ञापन संख्या 02/2024) के लिए परीक्षा के कार्यक्रम को जारी कर दिया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, कुल 109 रिक्तियों में से 19 जूनियर क्लर्क पदों को भरने के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा और रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:30 बजे होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई 2025 से आधिकारिक पोर्टल vidhansabha.bih.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
जानकारी दे दें कि उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को सबमिट करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएंगे।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा: सामान्य अध्ययन (50), तार्किक तर्क (30), और विज्ञान एवं गणित (20) से संबंधित 100 प्रश्न (400 अंक) एक ही दो घंटे की पाली में; नकारात्मक अंकन लागू होगा।
- अगले चरण: टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।