1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BPSC 68th Prelims answer key: BPSC 68वें परीक्षा की प्रीलिम्स Answer Key जारी, यहां चेक करें अपना स्कोर

BPSC 68th Prelims answer key: BPSC 68वें परीक्षा की प्रीलिम्स Answer Key जारी, यहां चेक करें अपना स्कोर

 Published : Feb 19, 2023 02:53 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 02:55 pm IST

BPSC 68th Prelims answer key 2023: BPSC 68वें परीक्षा की प्रीलिम्स Answer Key जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

BPSC 68th Prelims answer key released - India TV Hindi
BPSC 68वां की प्रीलिम्स आंसर-की जारी हो चुकी है। Image Source : BPSC.BIH.NIC.IN

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वें परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, BPSC ने प्रीलिम्स के Asnwer Key जारी कर दिए हैं। BPSC ने सामान्य अध्ययन के लिए 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की Asnwer Key जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से Asnwer Key डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफेकेशन में आगे कहा गया कि अभ्यर्थी स्पीड पोस्ट के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक, बीपीएससी, 15, नहरू पथ (बेली रोड), पटना 800 001 को 28 फरवरी शाम 5 बजे तक आपत्तियां भेज सकते हैं। सामान्य अध्ययन विषय की बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य भर के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

BPSC 68th Prelims 2023 Answer Key: ऐसे करें चेक

सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं

इसके बाद,“Invitation of Objection to Answers of 68th Combined (Preliminary) Competitive Examination held on 12/02/2023. Provisional Answer Keys: General Studies – Booklet Series A, B, C, D”

इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखने लग जाएगा।

अब इसे भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल रख लें।

Click here for the direct link

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन