1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BPSC Admit Card: इस दिन आएंगे AAO एडमिट कार्ड, डेट का हुआ ऐलान

BPSC Admit Card: इस दिन आएंगे AAO एडमिट कार्ड, डेट का हुआ ऐलान

 Published : Oct 30, 2022 08:06 am IST,  Updated : Oct 30, 2022 08:06 am IST

बीपीएससी एएओ एडमिट कार्ड 2022 की तारीख वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। BPSC अक्टूबर महीने में ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है और 5 नवंबर से एग्जाम करवाएगी। BPSC एग्जाम 2022 दो चरणों में होना है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

AAO एडमिट कार्ड की डेट का हुआ ऐलान- India TV Hindi
AAO एडमिट कार्ड की डेट का हुआ ऐलान Image Source : FILE PHOTO (PTI)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, BPSC AAO Admit Card 2022 की तारीख जारी कर दी है। BPSC 31 अक्टूबर 2022 को एडमिट कार्ड घोषित करेगा। जो छात्र BPSC AAO Mains Exam 2022 के लिए पात्र हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। BPSC AAO एग्जाम डेट की भी घोषणा की गई है।

बता दें कि BPSC AAO एडमिट कार्ड जारी करने की डेट आयोग की ओर से एक नोटिफिकेशन के माध्यम से घोषित की जाती है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, AAO Exam 2022 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा चरण 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

ध्यान दें कि एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। एग्जाम के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध आईडी और मांगे गए डॉक्यूमेंट के साथ एडमिट कार्ड ले जाने की जरूरत होगी।

BPSC ने जिन उम्मीदवारों की जानकारी अपलोड कर दी है, जिनके प्रवेश पत्र में फोटोज या हस्ताक्षर की स्पष्टता संबंधी समस्याएं हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसकी जांच करें और उपलब्ध विकल्पों के अनुसार सुधार करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन