1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BPSC AE एग्जाम का शेड्यूल जारी, कल जारी होगा एडमिट कार्ड

BPSC AE एग्जाम का शेड्यूल जारी, कल जारी होगा एडमिट कार्ड

 Published : Nov 02, 2022 06:08 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 06:10 pm IST

BPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। AE की एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कल जारी किया जाएगा। बता दें कि BPSC 10 नवंबर से 3 पालियों में AE परीक्षा आयोजित करेगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां पढ़ें।

BPSC AE एग्जाम का शेड्यूल जारी- India TV Hindi
BPSC AE एग्जाम का शेड्यूल जारी Image Source : BPSC WEBSITE

बिहार लोक सेवा आयोग असिस्टेंट इंजीनियरिंग (Bihar Public Service Commission Assistant Engineering) ने एग्जाम की डेट जारी कर दी है। BPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 2 नवंबर यानी आज एई एग्जाम जारी किया है। BPSC के मुताबिक, 10 नवंबर से 3 पालियों में एग्जाम आयोजित होगी। बता दें कि BPSC एई एडमिट कार्ड 2022 गुरुवार 3 नवंबर 2022 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से AE एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

BPSC AE की भर्ती एक लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में 4 अनिवार्य पेपर और 2 ऑप्शनल पेपर होंगे। ऑप्शनल पेपर का चयन अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार करना होगा। BPSC AE एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न भी शामिल होंगे और परीक्षा हर एक विषय के पेपर के लिए 1 घंटे के लिए होगी। बता दें कि हर एक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे भी जाएंगे।

3 पालियों में होंगे एग्जाम 

10 नवंबर को पहले पाली में सामान्य अंग्रेजी के एग्जाम सुबह 10 से 11 बजे तक होंगे। 

दूसरे पाली में सामान्य हिंदी की एग्जाम सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 तक होंगे। 
जबकि तीसरे पाली में सामान्य अध्ययन के एग्जाम दोपहर से 1 बजे से 2 बजे तक होने हैं।

11 नवंबर को पहले पाली में जनरल इंजीनियरिंग का एग्जाम होंगे। वहीं, दूसरे पाली में सिविल इंजीनियरिंग (पेपर 5) और तीसरे पाली में सिविल इंजीनियरिंग (पेपर 6) के एग्जाम होंगे।
 
अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज BPSC AE एग्जाम समयानुसार शामिल होना होगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर एग्जाम के टाइम, स्थान और अन्य निर्देशों की जांच कर सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन