1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. 14 फरवरी तक 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स करें अपलोड, CBSE ने सभी स्कूलों को दिया निर्देश

14 फरवरी तक 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स करें अपलोड, CBSE ने सभी स्कूलों को दिया निर्देश

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 17, 2025 07:09 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 07:09 pm IST

CBSE ने सत्र 2024-25 के लिए सभी स्कूलों को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम/इंटरनल मार्किंग/प्रोजेक्ट के मार्क्स को 14 फरवरी 2025 तक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

CBSE- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने देश भर के सभी स्कूलों के लिए नोटिस जारी की है। जिसमें CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों के बोर्ड परीक्षा 2025 के सभी प्रैक्टिकल एग्जाम्स के अंकों को 14 फरवरी, 2025 तक सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड करें। बोर्ड ने स्कूलों से यह भी अनुरोध किया है कि वे अपलोड करने से पहले सारे डेटा को बारीकी से चेक कर लें और अपलोड किए जा रहे प्रैक्टिकल एगजाम्स के मार्क्स को सही तरीके से अंकित करें।

पोर्टल पर अपलोडेड मार्क्स बाद में नहीं बदले जाएंगे

CBSE ने अपने ऑफिशियल नोटिस में कहा कि, "बोर्ड परीक्षा - 2024-25 को लेकर अधिकांश स्कूल प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन कर रहे हैं और इसके लिए सीबीएसई पोर्टल पर अंक अपलोड कर रहे हैं। इसी क्रम में, 12वीं कक्षा के छात्रों के आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए पोर्टल 15 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 तक सक्रिय रहेगा।" नोटिस में कहा गया है, "एक बार फिर दोहराया जाता है कि प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन/प्रोजेक्ट/आंतरिक ग्रेड के अंक प्रदान करते/अपलोड करते समय, यह सुनिश्चित करना स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि दिए गए/अपलोड किए गए अंक/ग्रेड सही हैं और सर्वर पर अपलोड होने के बाद अंक अंतिम होंगे और उसके बाद कोई सुधार नहीं किया जाएगा।"

स्कूलों को दी गई ये हिदायत

CBSE ने सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं/12वीं के लिए 1 जनवरी, 2025 से प्रैक्टिकल परीक्षा/आंतरिक मूल्यांकन/प्रोजेक्ट शुरू कर दिया था। परीक्षाएं 1 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 के बीच निर्धारित समय सीमा तक आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने पहले उल्लेख किया था कि यदि यह पाया जाता है कि स्कूल ने सीबीएसई द्वारा नियुक्त नहीं किए गए किसी अन्य बाहरी परीक्षक का उपयोग करके प्रैक्टिकल आयोजित किया है, तो मूल्यांकन को शून्य और अमान्य माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान की इन 3 यूनिवर्सिटीज से नहीं कर पाएंगे ये अहम कोर्स, UGC ने लगा दी रोक

NIFT 2025 के आवेदन में क्या कर सकते हैं सुधार? जानें क्या है करेक्शन करने की लास्ट डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन