1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE Supplementary Exams 2023: 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Supplementary Exams 2023: 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Jul 08, 2023 12:31 pm IST,  Updated : Jul 08, 2023 12:31 pm IST

CBSE 10th 12th supplementary exams 2023: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी - India TV Hindi
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

CBSE 10th 12th supplementary exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। सभी स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और छात्रों को वितचरित कर सकते हैं। वहीं प्राइवेट कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उनको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी। जबकि कक्षा 12 की पूरक परीक्षाएं एक ही दिन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 22 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाएं। 
  • नियमित उम्मीदवारों के लिए 'स्कूल लॉगिन' लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर यूजर आईडी, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद क्लास का चयन करें और पूरक प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • आखिरी में  प्रिंट आउट डाउनलोड करें। 

UGC NET 2023 Answer Key: आंसर-की को चैलेंज करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें ऑब्जेक्शन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन