1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जल्दी करें! CMAT 2023 के रजिस्ट्रेशन कल हो रहे खत्म, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

जल्दी करें! CMAT 2023 के रजिस्ट्रेशन कल हो रहे खत्म, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2023 06:01 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 06:01 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। कल यानी 13 मार्च 2023 आवेदन करने का आखिरी दिन है।

CMAT- India TV Hindi
CMAT 2023 Image Source : CMAT.NTA.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख निकट है। कल यानी 13 मार्च 2023 आवेदन करने का आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (MBA) कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर दें। बता दें कि उम्मीदवार 14 मार्च से 16 मार्च तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी नोटिफिकेशन में कहा CMAT 2023 हर साल एआईसीटीई से संबद्ध और भाग लेने वाले संस्थानों में एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अपनी स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार, जिनका परिणाम शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए प्रवेश शुरू होने से पहले घोषित किया जाएगा, वे भी CMAT-2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CMAT 2023: जानिए कैसे करना है रजिस्ट्रेशन

आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं

होमपेज पर, “कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) -2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें।

फिर आवेदन पत्र भरें

अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

फिर फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

अगर उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या NTA को cmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

कपिल शर्मा की पढ़ाई जान आप भी रह जाएंगे दंग, इतने पढ़े लिखे हैं कॉमेडियन

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली ने फैकल्टी पदों पर निकाली भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन