1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CSIR UGC NET 2023: जल्दी करें! कल खत्म हो रहे CSIR UGC NET की रजिस्ट्रेशन डेट, ऐसे करें अप्लाई

CSIR UGC NET 2023: जल्दी करें! कल खत्म हो रहे CSIR UGC NET की रजिस्ट्रेशन डेट, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2023 06:32 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 06:32 pm IST

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 17 अप्रैल को खत्म होने वाली है। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हो, आज ही अप्लाई कर दें।

CSIR UGC NET 2023- India TV Hindi
CSIR UGC NET Image Source : CSIRNET.NTA.NIC.IN

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए कल, 17 अप्रैल को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म कर देगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए को कई उम्मीदवारों से अनुरोध प्राप्त होने के बाद रजिस्ट्रेशन का विस्तार किया गया था। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए करेक्शन विंडो 19 अप्रैल को एक्टिव कर दी जाएगी और उम्मीदवारों के पास आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 25 अप्रैल तक का समय होगा।

CSIR UGC NET 2023 परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 6 जून से 8 जून, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। अभी तक, परीक्षा केंद्र विवरण और शिफ्ट विवरण की घोषणा नहीं की गई है। इसका उल्लेख परीक्षा की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर किया जाएगा, जो कि नियत समय में जारी किए जाएंगे।

Click here for the direct link to apply

CSIR NET 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर सीएसआईआर नेट दिसंबर 2022-जून 2023 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है।

आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन