1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG 2023: CUET पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन

CUET PG 2023: CUET पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन

 Published : Mar 21, 2023 07:01 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 07:01 am IST

CUET पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में पोस्टग्रेजुएशन में एडमिशन मिलेगा।

CUET PG 2023- India TV Hindi
CUET PG Image Source : FREEPIK.COM

पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहते हैं? तो ये खबर आपके लिए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (सीयूईटी-पीजी) 2023 के लिए सोमवार, 20 मार्च, 2023 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया  है। जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ 19 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। जानकारी दे दें कि ये शेड्यूल यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है।

एम जगदीश कुमार ने ट्वीट में दी जानकारी

ट्विटर पर एम जगदीश कुमार ने कहा, “उम्मीदवार आज रात 20.03.2023 से 19.04.2023 की अवधि के दौरान cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लागू शुल्क का भुगतान भी डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई का उपयोग कर भुगतान गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।" एनटीए केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों, संस्थानों, संगठनों और स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट एडमिशन (सीयूईटी-पीजी) आयोजित करेगा।

CUET PG 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

चरण 2: इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट अपलोड करें।

चरण 4: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण 5: अंत में भविष्य के जरूरत के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।

इसे भी पढ़ें-

Bihar Board Result: किसी भी समय जारी हो सकता है 12वीं का रिजल, यहां पढें नया अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन