1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जल्दी करें! CUET UG 2023 Answer Key के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की आज लास्ट डेट

जल्दी करें! CUET UG 2023 Answer Key के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की आज लास्ट डेट

 Published : Jul 01, 2023 10:45 am IST,  Updated : Jul 01, 2023 10:45 am IST

CUET UG 2023 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आज यानी 1 जुलाई को सीयूईटी यूजी की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति करने के लिए चल रही ऑब्जेक्शन को बंद कर दिया जाएगा।

सीयूईटी यूजी 2023 आंसर-की के खिलाफ आपत्ति करने की आज लास्ट डेट(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
सीयूईटी यूजी 2023 आंसर-की के खिलाफ आपत्ति करने की आज लास्ट डेट(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

CUET UG 2023 Answer Key: सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आज यानी 1 जुलाई को सीयूईटी यूजी की परीक्षा आंसर-की के खिलाफ आपत्ति करने के लिए चल रही ऑब्जेक्शन  को बंद कर दिया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स को आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करनी है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth .ac.in के माध्यम से ऑब्जेक्शन रेज कर दें। 

छात्रों को आपत्ति उठाने के लिए प्रति प्रश्न ₹200 का नॉन रिफंडेबल शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए सरल चरणों के माध्यम से ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। 

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर करें ऑब्जेक्शन- 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स CUET UG की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CUET UG आंसर-की 2023 चुनौती लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब आंसर-की को चेक करें और उस प्रश्न पर क्लिक करें जिसके लिए आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
  • अपना पसंदीदा उत्तर भरें और प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी आपत्ति प्रस्तुत कर दी गई है।
  • सीयूईटी यूजीआखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य में शिक्षक बनने के लिए स्थायी निवासी होना जरूरी नहीं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन