1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG 2023: फेज 5 के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET UG 2023: फेज 5 के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jun 07, 2023 01:26 pm IST,  Updated : Jun 07, 2023 01:26 pm IST

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 9 जून, 10जून और 11 जून 2023 को होने वाली फेज 5 की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

CUET UG 2023 फेज 5 के एडमिट कार्ड जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
CUET UG 2023 फेज 5 के एडमिट कार्ड जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2023) के फेज 4 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 9 जून, 10जून और 11 जून 2023 को होने वाली फेज 5 की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in - पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को सीयूईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

कैसे करें डाउनलोड(How to download CUET UG Phase 5 Admit Card)

  • सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' टैब पर क्लिक करें।
  • अगला, अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां चारों तरफ से आती है ट्रेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन