1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG 2024 के लिए कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, जानें तारीख

CUET UG 2024 के लिए कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, जानें तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2024 11:31 am IST,  Updated : Apr 12, 2024 11:31 am IST

CUET UG 2024 की परीक्षा नजदीक आ रही है, ऐसे में छात्रों को चिंता हो रही है कि इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब तक जारी होंगे।

CUET UG 2024- India TV Hindi
CUET UG 2024 Image Source : FILE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो 6 अप्रैल को बंद कर दी। अब छात्रों को सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, परीक्षा सिटी स्लिप का इंतजार है, जानकारी के मुताबिक, ये जल्द जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे एनटीए की वेबसाइट, Exams.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

नोटिस के मुताबिक, सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप 30 अप्रैल को जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। सीयूईटी की एग्जाम सिटी स्लिप पर, उम्मीदवार उस शहर का नाम देख सकते हैं जिसमें उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यह डाक्यूमेंट केवल जानकारी के लिए है और परीक्षा के दिन इसकी जरूरत नहीं है।

बता दें कि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पेपर का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश आदि का जिक्र किया जाएगा। एग्जाम में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, फोटो आईडी कार्ड की और हॉल टिकट पर लिखे अन्य डाक्यूमेंट को ले जाना होगा।

कब होगी परीक्षा?

जानकारी के मुताबिक, CUET UG परीक्षा 16 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस बार, परीक्षा हाइब्रिड (कंप्यूटर और पेन और पेपर मोड) में होगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 11 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी: असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

CUET UG admit card/exam city slip: कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।

फिर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पेज खोलें।
इसके बाद आवश्यकतानुसार सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड या परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड पेज पर जाएं।
अब अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
इसके बाद अपना एडमिट कार्ड/परीक्षा सिटी स्लिप चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

जानकारी दे दें कि एग्जाम सिटी स्लिप/एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल सही ढंग से लिखे हैं और कोई त्रुटि नहीं है।

ये भी पढ़ें:

आज बंद हो रहे नीट यूजी के लिए करेक्शन विंडो, जानें फीस व अन्य जानकारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन