1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. GATE 2026: लेट फीस के साथ इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की आज लास्ट डेट

GATE 2026: लेट फीस के साथ इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की आज लास्ट डेट

 Published : Oct 06, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Oct 06, 2025 12:47 pm IST

GATE 2026 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ कब तक अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

GATE 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया (बिना विलंब शुल्क) को आज यानी 6 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबासइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर दें। हालांकि, बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की विंडो बंद हो जाने के बाद भी उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदावर एक प्रिंटआउट ले लें।

GATE 2026 के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक

क्या है आवेदन शुल्क? 

GATE 2026 के लिए आवेदन करने के महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी * उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये (प्रति टेस्ट पेपर) का भुगतान करना होगा। जबकि,  विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपये (प्रति टेस्ट पेपर) का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

कब होगी परीक्षा और कब घोषित होगा परिणाम?

इस वर्ष आईआईटी गुवाहाटी 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2025 को GATE 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। वहीं, इसके परिणाम 19 मार्च, 2025 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

IBPS RRB 2025 के आवेदन में करेक्शन आज से, जान लें कितना देना होगा शुल्कGATE 2026 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ कब तक अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन