GUJCET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर ने GUJCET 2026 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) रविवार 29 मार्च 2026 को विज्ञान वर्ग के ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप AB के छात्रों के लिए आयोजित किया जाएगा। नोटिस में कहा गया है, GUJCET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि और सूचना पुस्तिका बोर्ड की वेबसाइट www.gseb.org पर प्रकाशित की जाएगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा।
आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंट आउट अवश्य ले लें।
परीक्षा राज्य भर के जिला-स्तरीय केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
GUJCET, कक्षा 12 (विज्ञान) के बाद गुजरात में डिग्री इंजीनियरिंग और डिग्री/डिप्लोमा फ़ार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक अनिवार्य सामान्य प्रवेश परीक्षा है। राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, यह परीक्षा 2017 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।
संपादक की पसंद