1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Haryana Board Exams 2021: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 20 अप्रैल से होंगी शुरू, इस दिन जारी होंगे नतीजे

Haryana Board Exams 2021: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 20 अप्रैल से होंगी शुरू, इस दिन जारी होंगे नतीजे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2021 12:24 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 02:02 pm IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं की वार्षिक परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसकी मंजूरी दे दी है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 14 जनवरी को हुई ऑनलाइन बैठक में रखे प्रस्तावों का निदेशक ने अनुमोदित कर दिया है।

haryana board- India TV Hindi
haryana board Image Source : FILE

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं की वार्षिक परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसकी मंजूरी दे दी है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 14 जनवरी को हुई ऑनलाइन बैठक में रखे प्रस्तावों का निदेशक ने अनुमोदित कर दिया है।

निदेशक शैक्षणिक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव को भेजे अनुमोदन पत्र में यह स्पष्ट किया है कि 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी और 31 मई तक चलेंगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक बोर्ड परीक्षाएं होंगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के चलते पाठ्यक्रम में 30 प्रतितश कटौती की गई है एवं पहली बार 50 प्रतशित बहु विकल्पीय प्रश्न आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन