IBPS RRB PO प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले और उसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर IBPS RRB PO (ऑफिसर स्केल- I) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर, जीकरण संख्या, जन्मतिथि, पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
कैसे करें चेक व डाउनलोड
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने अपने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा स्थल, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट शेड्यूल, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश जैसे प्रमुख विवरण शामिल हैं। परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
उम्मीदवारों के लिए परीक्षा-दिवस दिशानिर्देश
IBPS RRB PO परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, नोट्स या अध्ययन सामग्री लाना सख्त वर्जित है।
- निरीक्षकों द्वारा दी गई बैठने की व्यवस्था और निर्देशों का पालन करें।
- उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- गेट बंद होने के बाद देर से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
ये भी पढ़ें-
RRB NTPC UG भर्ती: किस पद पर कितनी सैलरी? जानें यहां पोस्टवाइज वेतनमान