1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC UG भर्ती: किस पद पर कितनी सैलरी? जानें यहां पोस्टवाइज वेतनमान

RRB NTPC UG भर्ती: किस पद पर कितनी सैलरी? जानें यहां पोस्टवाइज वेतनमान

 Published : Nov 16, 2025 03:54 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 03:54 pm IST

रेलवे में निकली आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती में किस पद पर कितनी सैलरी मिलेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती (CEN NO. 07/2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है, इ्च्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। ऐसे में जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर चुके हैं या करने के इच्छुक हैं, उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में किस पद पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं, तो कोई बात नहीं। आज इस खबर के जरिए इस भर्ती के पोस्टवाइज वेतन को जानेंगे।   

सबसे पहले आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3508 पदों को भरा जाएगा, जिनमें- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क(2424 पद), अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट(394 पद), जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट(163 पद), ट्रेन्स क्लर्क(77 पद) जैसे पद शमिल हैं। 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती: किस पद पर कितनी सैलरी?

नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार सैलरी विवरण को समझ सकते हैं।

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- इस पद सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 3 के तहत 21700 रुपये(हर माह) प्रारंभिक सैलरी मिलेगी।
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- इस पद सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 2 के तहत 19900 रुपये(हर माह) प्रारंभिक सैलरी मिलेगी।
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- इस पद सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 2 के तहत 19900 रुपये(हर माह) प्रारंभिक सैलरी मिलेगी।
  • ट्रेन्स क्लर्क- इस पद सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 2 के तहत 19900 रुपये(हर माह) प्रारंभिक सैलरी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

NABARD में ग्रेड ए पदों पर निकली भर्ती, जान लें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।