Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Ank Jyotish Rashifal 2026: नया साल किस मूलांक के लिए रहेगा लकी और किसे करनी होगी मेहनत? अपनी जन्म तारीख से जानिए अपना वार्षिक राशिफल

Ank Jyotish Rashifal 2026: नया साल किस मूलांक के लिए रहेगा लकी और किसे करनी होगी मेहनत? अपनी जन्म तारीख से जानिए अपना वार्षिक राशिफल

Ank Jyotish Rashifal 2026: नया साल अंकज्योतिष के अनुसार बेहद खास साबित होने वाला है। जिन परेशानियों और दुर्घटनाओं का सामना 2025 में करना पड़ा है उनसें 2026 में मुक्ति मिल जाएगी। सूर्य का साल 2026 कई मूलांक वालों के लिए खास साबित होगा। यहां आप देखेंगे 1 से लेकर 9 तक के सभी मूलांक वालों का वार्षिक अंकज्योतिष राशिफल।

Written By: Laveena Sharma @laveena1693
Published : Dec 15, 2025 11:30 am IST, Updated : Dec 15, 2025 11:39 am IST
numerology- India TV Hindi
Image Source : CANVA अंकज्योतिष राशिफल 2026

Ank Jyotish Rashifal 2026: साल 2026 का जोड़ 1 बन रहा है और अंकज्योतिष में 1 नंबर का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष अनुसार सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, सत्ता, प्रतिष्ठा और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ही 2026 को भी नई शुरुआत, बड़े फैसलों और सफलता का वर्ष माना जा रहा है। इस साल राजनीति, प्रशासन और कॉरपोरेट सेक्टर में बदलाव देखने को मिलेगा। नई योजनाओं और नए नियमों की शुरुआत भी हो सकती है। वहीं हर मूलांक के लोगों को भी अपने जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं सभी मूलांक के लिए 2026 कैसे रहने वाला है।

मूलांक 1 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 1, 10, 11 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

मूलांक 1 वालों के इस साल सारे अटके हुए काम पूरे होंगे। आप इस साल कुछ न कुछ नया करेंगे। आप नई नौकरी में जा सकते हैं। कुछ नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नया घर खरीद सकते हैं या फिर कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये साल रहेंगी। आपको ऐसा प्रतीत होगा कि इस साल आप जिस भी काम पर हाथ रख रहे हैं वो सब पूरा होते जा रहे हैं। जनवरी आपके लिए काफी अच्छा महीना साबित होगा। जैसे सूर्य प्रकाश देकर अंधकार दूर कर देता है ऐसे ही आपको भी इस साल दूसरों के जीवन में प्रकाश लाने का काम करना है। मूलांक 1 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

मूलांक 2 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए रचनात्मकता इस साल आपमें देखने को मिलेगी। आपके अटके कार्यों को पूरा करने में आपको प्रैक्टिकल होना पड़ेगा, अत्यधिक भावुक होने से कार्य अटक सकते हैं। इस साल आप जितनी माता की सेवा करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम आपको जीवन में प्राप्त होंगे। योग इस साल में आपके लिए सफलता की कुंजी होगी, योग करने से आपके आसपास की नकारात्मकता दूर होगी और आप सकारात्मक रहेंगे। मूलांक 2 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

मूलांक 3 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

साल 2026 आपके मूलांक के स्वामी गुरु के मित्र सूर्य का साल है। इसलिए बेहद सुखद परिणाम आपको 2026 में देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को लागू कर पाएंगे और आपको धन लाभ भी होगा। करियर क्षेत्र में प्रमोशन आपको मिल सकता है। बेरोजगार लोग रोजगार पा सकते हैं। आत्मविश्वास में इस साल वृद्धि होगी। गुरु के प्रभाव के चलते आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि लेंगे, योग-ध्यान करने से अच्छे अनुभव आपको हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। मूलांक 3 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

मूलांक 4 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

मूलांक 4 वाले लोगों के लिए साल 2026 नई संभावनाएं लेकर आएगा। रोजगार के क्षेत्र में आप प्रगति पाएंगे। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। पिछले साल जो योजनाएं अटकी रह गई थी वो नए साल में पूरी हो सकती है। गुरुजनों का सहयोग इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त होगा। आप आय के नए स्रोत भी इस साल ढूंढ सकते हैं। मूलांक 4 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

मूलांक 5 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

मूलाकं 5 वालों को नए साल में खूब यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। ये यात्राएं काम के सिलसिले में भी हो सकती हैं और घूमने भी आप निकल सकते है। विदेशों से जुड़े कारोबार में आप लाभ पाएंगे। आपके मजाकिया अंदाज सामाजिक स्तर पर आपको अच्छे रिजल्ट दिलाएगा। इस साल नए लोगों से बना संपर्क करियर के क्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस मूलांक के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। बुधादित्य योग के प्रभाव से उच्च पद और आमदनी में वृद्धि हो सकती है। मूलांक 5 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

मूलांक 6 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

2026 के लास्ट में छह आ रहा है। ऐसे में इस साल चंद्रमा और शुक्र की एनर्जी हाईली डोमिनेटिंग है। फीमेल एनर्जी का यह साल है। इसीलिए यह साल सपोर्टिव तो रहेगा लेकिन तभी जब आप अपने भीतर सूर्य की क्वालिटीज शामिल करेंगे जैसे अनुशासन, कंसिस्टेंसी, सफाई, जिम्मेदारी और एक्टिव रहना। आपको आलस से दूर रहना होगा। अच्छे कपड़े पहनिए, प्रेस करके कपड़े पहनिए। जितना आयरन करके कपड़ों को पहनेंगे और अपने बेड को जितना क्लियर रखेंगे उतना ही शुक्र और सूर्य मजबूत होगा। मूलांक 6 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

मूलांक 7 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

केतु आपकी इंट्यूशन पावर इस साल बहुत ज्यादा बढ़ाने वाला है। डिटचमेंट बढ़ाने वाला है। मेंटल क्लेरिटी आपको जीवन में देने वाला है। आपकी लाइफ में आप अपना फोकस अच्छा कीजिए। मेडिटेशन कीजिए। आपके लिए सलाह है कि इस साल लोगों से बहुत ज्यादा अटैच मत होइए नहीं तो आप बहुत ज्यादा हर्ट होंगे। अगर आप अपने मूलांक के स्वामी केतु की ऊर्जा को समझकर उस दिशा में चलते हैं, तो यह साल आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। मूलांक 7 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

मूलांक 8 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

मूलांक 8 के लोगों को नए साल में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। यह साल सूर्य का है इसलिए आपको कड़ी मेहनत के बाद ही इस साल सफलता प्राप्त होगी। करियर के क्षेत्र में कोई भी फैसला बेहद सोच-समझकर लें, अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। इस साल अनुशासित रहना आपका मूल मंत्र होगा, जितना आप अनुशासन में होंगे उतनी ही सफलता आपको प्राप्त हो सकती है। मूलांक 8 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

मूलांक 9 अंकज्योतिष राशिफल 2026: महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का वार्षिक राशिफल 2026

मूलांक 9 वालों आपके जीवन की कई परेशानियों का हल आपको साल 2026 में मिल सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि आपका स्वास्थ्य इस साल बेहतर रहेगा जिसके चलते आप जीवन का आनंद भी उठा पाएंगे। इस साल आपके कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। इस राशि के लोग अपना घर इस साल में बना सकते हैं। वहीं कोर्ट केस में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी परिवार के लोगों को लेकर गलतफहमियां पालने से बचें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। मूलांक 9 का डिटेल अंकज्योतिष राशिफल 2026

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement