1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्विनोआ उपमा की रेसिपी, पेट भरकर खाने से भी कम होगा वजन, पतला होने के लिए जरूर ट्राई करें

क्विनोआ उपमा की रेसिपी, पेट भरकर खाने से भी कम होगा वजन, पतला होने के लिए जरूर ट्राई करें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 15, 2025 09:11 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 09:11 am IST

Quinoa Upma Kaise Banayen: क्विनोआ वजन घटाने के लिए बेहतरीन अनाज है। क्विनोआ का दलिया, रोटी और उपमा बनाकर खा सकते हैं। क्विनोआ उपमा का स्वाद काफी अच्छा होता है इसे अपनी वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करें।

क्विनोआ उपमा रेसिपी- India TV Hindi
क्विनोआ उपमा रेसिपी Image Source : FREEPIK

क्विनोआ एक बेहद हेल्दी अनाज है, जिसे सेहत के लिए सुपरफूड कहा जाता है। क्विनोआ में भरपूर फाइबर, विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना क्विनोआ खाने से वजन घटाना भी आसान हो जाता है। हाई फाइबर और लो कैलोरी फूड होने की वजह से क्विनोआ मोटापे पर सीधा वार करता है। डायटिशियिन वेट लॉस के लिए क्विनोआ खाने की सलाह देते हैं। क्विनोआ को मोटा अनाज यानि होल ग्रेन की लिस्ट में शामिल किया जाता है। जो आपके हार्ट, ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद माना जाता है। क्विनोआ से स्वादिष्ट उपमा बनाकर खा सकते हैं। क्विनोआ उपमा में पसंदीदा सब्जियां डालकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है। नाश्ते में क्विनोआ उपमा की ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

क्विनोआ उपमा रेसिपी (Quinoa Upma Recipe)

पहला स्टेप- क्विनोआ उपमा बनाने के लिए आप एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर 2 चम्मच मूंगफली के दानों को भून लें। अब मूंगफली निकाल लें और बचे हुए तेल में 1 छोटी चम्मच राई, थोड़ी चना दाल और 1 चम्मच उड़द दाल डालकर भून लें।  

दूसरा स्टेप- इसी तेल में 8-10 करी पत्ता और 2 हरी मिर्च लंबी काटकर डाल दें। अब आधा कप प्याज डालकर भून लें। इसमें दूसरी सब्जियां जैसे टमाटर, बीन्स, गाजर, मटर डाल दें। सब्जियों को बारीक करके डालें क्योंकि उपमा में बारीक सब्जियां ही अच्छी लगती है। सारी सब्जियों को करीब 2-3 मिनट के लिए भून लें और अब थोड़ा अदरक का पेस्ट या कद्दूकस की हुई अदरक डाल दें। थोड़ा पानी की छींटें मारें और ढ़ककर सब्जियों को हल्का गलने तक पकाएं। 

तीसरा स्टेप- सब्जियों में थोड़ा नमक डालें और अब बारी है इसमें उबला हुआ क्विनोआ डालने की। आपको क्विनोआ को हल्का भिगोने के बाद पानी में उबाल लेना है। सारा पानी छानकर निकाल दें और फिर क्विनोआ को सब्जियों में मिक्स कर लें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। अगर आपको नारियल का स्वाद पसंद है तो इसमें थोड़ा ताजा कसा हुआ नारियल मिक्स कर लें।

चौथा स्टेप- सब्जियों के साथ क्विनोआ को मिक्स होने तक बचाएं। करीब 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और ऊपर ने नींबू का रस डालकर उपमा सर्व करें। स्वादिष्ट क्विनोआ उपमा बनकर तैयार है। आप इसे नाश्ते में खाएं। क्विनोआ फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से तेजी से वजन कम होता है। क्विनोआ खाने से शरीर को विटामिन और मिनरल भी भरपूर मिलते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल