1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ekadashi Born Baby Names: एकादशी के दिन बच्चे का हो जन्म, तो जानें क्या रखें नाम, भाग्य होगा मजबूत, सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा

Ekadashi Born Baby Names: एकादशी के दिन बच्चे का हो जन्म, तो जानें क्या रखें नाम, भाग्य होगा मजबूत, सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Dec 15, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 07:33 pm IST

Ekadashi Born Baby Names: आज 15 दिसंबर को सफला एकादशी है। बता दें सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इतना ही नहीं इस तिथि पर जन्मे बच्चे भी बेहद खास माने जाते हैं। अगर आपके घर में किसी बच्चे का जन्म एकादशी तिथि पर हुआ है तो आप उसे भगवान विष्णु से जुड़े प्यारे नाम दे सकते हैं।

ekadashi born baby names- India TV Hindi
एकादशी के दिन जन्मे बच्चों के नाम Image Source : CANVA

Ekadashi Born Baby Names: एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं जो भी इस तिथि पर व्रत रखता है उसे भगवान विष्णु के धाम की प्राप्ति होती है। इसलिए हिंदू धर्म में एकादशी की बड़ी महिमा मानी जाती है। इतना ही नहीं इस तिथि पर जन्मे बच्चे भी विशेष माने जाते हैं। कहते हैं इन बच्चों पर भगवान नारायाण की कृपा सदैव बनी रहती है और ऐसे में अगर इन बच्चों के नाम भी भगवान विष्णु के नामों पर रख दिये जाएं तो ये और भी ज्यादा शुभ हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं एकादशी के दिन जन्मे बच्चों के क्या-क्या नाम रख सकते हैं।

एकादशी पर जन्मे लड़कों के नाम (Ekadashi Born Baby Boy Names)

  • नारायण - समस्त जगत के पालनहार
  • विष्णु - सृष्टि के रक्षक
  • माधव - लक्ष्मीपति
  • केशव - श्रीकृष्ण का नाम
  • गोविंद - इंद्रियों को आनंद देने वाले
  • दामोदर - यशोदा के लाडले
  • हरि - दुखों को हरने वाले
  • वासुदेव - जो सबमें वास करे
  • अच्युत - अटल, स्थिर, भगवान विष्णु
  • श्रीधर - लक्ष्मी को धारण करने वाले

एकादशी तिथि पर जन्मी लड़कियों के नाम (Ekadashi Born Baby Girl Names)

एकादशी के दिन जन्मी लड़कियों को आप माता लक्ष्मी से जुड़े नाम दे सकते हैं। जो इस प्रकार है...

  • लक्ष्मी - धन और समृद्धि की देवी
  • श्री - वैभव और सौभाग्य का प्रतीक
  • कमला - कमल में विराजमान
  • वैष्णवी - विष्णु की शक्ति
  • पद्मा - कमल से जुड़ा नाम
  • हरिप्रिया - भगवान विष्णु की प्रिय
  • माधवी - माधव से जुड़ा नाम
  • श्रीजा - लक्ष्मी से उत्पन्न
  • वैभवी - वैभव और ऐश्वर्य।
  • इशिता - लक्ष्मी का एक रूप। 

एकादशी के दिन जन्मे बच्चों का स्वभाव

  • शांत और दयालु स्वभाव
  • मेहनती और कर्मशील
  • सच्चाई और धर्म के प्रति झुकाव
  • नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच
  • धैर्यवान और स्थिर
  • बुद्धिमत्ता और विवेक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: वैभव सूर्यवंशी के मूलांक वाले बच्चे कम उम्र में ही रच देते हैं इतिहास, तोड़ देते हैं सारे रिकॉर्ड

Shani Transit 2026: नए साल में 3 राशियों पर सोने के पाये से चलेंगे शनि देव, हो सकता है भारी नुकसान, रहें सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।