1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नजर और...' Dhurandhar के ब्लॉकबस्टर होने पर आया रणवीर सिंह का पहला रिएक्शन, किस्मत पर लिखी क्या खूब बात

'नजर और...' Dhurandhar के ब्लॉकबस्टर होने पर आया रणवीर सिंह का पहला रिएक्शन, किस्मत पर लिखी क्या खूब बात

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 15, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 04:42 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर' बनकर हर तरफ छा गए हैं। सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी ये फिल्म खूब गदर काट रही है। इस बीच रणवीर सिंह का हालिया पोस्ट भी सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने किस्मत और नजर पर एक बहुत ही शानदार लाइन लिखी है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह। Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' सिनेमाघरों में खूब गदर काट रही है। इस वीकेंड पर धुरंधर ने सिनेमाघरों में ऐसी भीड़ जुटाई कि टिकट खिड़की के बाहर 'हाउसफुल' के बोर्ड लगने लगे। भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ धुरंधर विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखा रही है और हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 5 दिसंबर को रिलीज  हुई 'धुरंधर' ने दूसरे रविवार को तो कमाल ही कर दिया। दूसरे रविवार को फिल्म ने 59 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया। इस बीच रणवीर सिंह ने भी एक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। 'धुरंधर' की धुआंधार कमाई के बीच भी रणवीर सिंह अब तक चुप बैठे थे, लेकिन अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही है।

रणवीर सिंह ने पोस्ट में लिखी दिल की बात

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' के ब्लॉकबस्टर होने पर पहली बार एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने किस्मत को लेकर बहुत ही खूब बात लिखी है। अपने पोस्ट में रणवीर ने लिखा- 'किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत होती है कि वो वक्त आने पर बदलती है। लेकिन, फिलहाल के लिए नजर और सब्र।' रणवीर सिंह का पोस्ट देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेता का ये पोस्ट धुरंधर की सफलता के लिए है।

ranveer singh
Image Source : INSTAGRAM/@RANVEERSINGHरणवीर सिंह का पोस्ट

लंबे समय से ब्लॉकबस्टर की तलाश में थे रणवीर

रणवीर सिंह आखिरी बार 'धुरंधर' से पहले अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका कैमियो था। वहीं इससे पहले वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई दिए, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले आईं रणवीर की तीन फिल्में '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। ऐसे में रणवीर लंबे समय से एक ऐसी फिल्म की तलाश में थे, जो बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दे और आखिरकार 'धुरंधर' के साथ रणवीर इतिहास रचने में सफल रहे।

पहले ही दिन से छाई है फिल्म

रणवीर सिंह स्टार 'धुरंधर' पहले दिन से ही सिनेमाघरों में बवाल काट रही है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया और दिन पर दिन इसकी कमाई में इजाफा होता गया। फिल्म ने रिलीज के 9 दिन के अंदर ही भारत में 350 करोड़ और दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रणवीर ने अपनी भी तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 3.30 घंटे लंबी इस फिल्म की कहानी और कास्ट की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म के छोटे किरदारों की भी काफी चर्चा हो रही है, जिन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड का टॉप डायरेक्टर, शादियों में जाकर कभी नहीं खाता खाना, भूखे रहने की बताई अजीब वजह

200 करोड़ में बनी महा-फ्लॉप, 20 करोड़ भी नहीं लगे हाथ, 'क्या बना रहे हैं' डायरेक्टर भी थे कन्फ्यूज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन