1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: पारंपरिक पूजा में 'थेय्यम' ने शख्स को ढाल से मारा, बेसुध होकर गिरा युवक; वायरल हो रहा VIDEO

केरल: पारंपरिक पूजा में 'थेय्यम' ने शख्स को ढाल से मारा, बेसुध होकर गिरा युवक; वायरल हो रहा VIDEO

 Reported By: T Raghavan Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 15, 2025 08:45 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 08:45 pm IST

केरल के कासरगोड में एक पारंपरिक पूजा के दौरान थेय्यम ने एक शख्स को ढाल से मारा। इसके बाद युवक मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थेय्यम के हमले से बेसुध होकर गिरा युवक।- India TV Hindi
थेय्यम के हमले से बेसुध होकर गिरा युवक। Image Source : REPORTER INPUT

कासरगोड: जिले के नीलेश्वर इलाके में स्थित एक मंदिर में उत्सव के दौरान एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। यहां एक खास पारम्पारिक प्रथा में शामिल व्यक्ति जिसे 'थेय्यम' कहा जाता है ने एक युवक के सिर पर लकड़ी की ढाल से मारा, जिससे वह बेसुध होकर गिर गया। शनिवार को यह घटना नीलेश्वर में रेलवे रोड ओवरब्रिज के पास पल्लिकारा में विष्णुमूर्ति मंदिर उत्सव के दौरान पूमरुथन देवता की 'वेल्लाट्टम' रस्म के दौरान हुई। 

बेसुध होकर गिया युवक

हालांकि, शनिवार को परफॉर्मेंस के दौरान, पूमरुथन थेय्यम द्वारा इस्तेमाल की जा रही लकड़ी की ढाल एक स्थानीय निवासी, मनु के सिर पर ज़ोर से लगी। मनु तुरंत गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद 'वेल्लाट्टम' रोक दिया और घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे फर्स्ट एड दिया गया। डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि की कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी है, जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मनु के रिश्तेदारों ने बताया कि अब उसकी हालत बेहतर है।

क्या है रस्म?

बता दें कि थेय्यम के इस रस्म वाले रूप में, कलाकार पारंपरिक रूप से एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में लकड़ी की ढाल रखता है। इस परफॉर्मेंस में तेज़ हरकतें होती हैं, जिसमें ढाल को घुमाना और लय में तलवार चलाना शामिल है। रीति-रिवाज के हिस्से के तौर पर, थेय्यम कलाकार 'वलियाकार' मंदिर से जुड़े रस्म में मदद करने वालों और कभी-कभी देखने वालों को भी ढाल से मारता है। निवासियों ने बताया कि 'वलियाकार' आमतौर पर कलाकार के चारों ओर इकट्ठा हो जाते हैं, चिल्लाते हैं और उसे उकसाते हैं, ताकि उन्हें मार पड़े और रस्म की तीव्रता बढ़े।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना ने एक बार फिर ऐसी प्रथाओं को बिना सुरक्षा के अनुमति देने को लेकर बहस छेड़ दी है, हालांकि लोग ये कह रहे हैं कि थेय्यम और 'वेल्लाट्टम' मंदिर की परंपराओं का अहम हिस्सा है। उस पर रोक लगाना ठीक नहीं है, लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कलाकारों, अनुष्ठान सहायकों और दर्शकों को किसी भी जोखिम से बचाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। मंदिर अधिकारियों ने कहा कि संबंधित लोगों के साथ बातचीत की गई है और इस घटना के संबंध में उचित एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु: पार्टी में पुलिस के छापे से घबराई युवती, ड्रेनपाइप के सहारे भागने के चक्कर में गिरी नीचे

नितिन नबीन ने संभाला भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद, अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने किया स्वागत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत