1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मदुरै में मीनाक्षी टेंपल के पास सेंट्रल थिएटर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

मदुरै में मीनाक्षी टेंपल के पास सेंट्रल थिएटर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 11, 2026 09:32 pm IST,  Updated : Sep 12, 2026 01:21 am IST

मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास एक बंद पड़े सेंट्रल थिएटर में आग लग गई; दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

थिएटर में लगी भीषण आग- India TV Hindi
थिएटर में लगी भीषण आग Image Source : PTI

मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास एक बंद पड़े सेंट्रल थिएटर में भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम मीनाक्षी अम्मन मंदिर के वेस्ट टावर के पास बने एक थिएटर में आग लग गई। यह थिएटर कई दिनों से बंद था और बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल बच्चों के खिलौने रखने के लिए गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। आग लगने से भक्तों और आम लोगों में अफरातफरी मच गई, क्योंकि पास ही में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के होने वाले कुंभाभिषेकम के लिए 'यगशाला' की रस्में चल रही थीं। आग पर काबू पाने के लिए पांच से ज़्यादा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी मौके पर भेजे गए।

देखें वीडियो



धुएं के बाद आग की लपटें दिखाई दी थीं
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की शाम को थिएटर परिसर में अचानक धुआं दिखाई दिया और अचानक आग भड़क उठी, जो तेजी से फैलती चली गई। इमारत के कुछ हिस्से से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया और थिएटर के कई हिस्से आग  लपटों में घिर गए और घना धुआं आसपास की गलियों में फैल गया, जिससे मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग लगने की वजह पता नहीं 
आग की सूचना मिलते ही पांच से अधिक फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां और काफी संख्या में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर फाइटर्स घने धुएं और तेजी से फैलती लपटों से जूझते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आसपास की इमारतों में आग फैलने की आशंका से आग को बुझाने का प्रयास जारी रहा। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने का कोई सटीक कारण किसी की समझ में नहीं आ रहा है। शॉर्ट सर्किट का संदेह है और इसका पता आग बुझाने के बाद ही पता चल सकेगा।  

ये भी पढ़ें
तमिलनाडु: फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 2 की मौत, 62 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती; राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।