धरती पर जन्नत का अहसास करना है तो एक बार यूरोप की ट्रिप जरूर प्लान कर लें। यूरोप के ऐसे कई देश हैं जहां की खूबसूरती पूरी दुनिया में जानी जाती है। इतना ही नहीं यूरोप का एक छोटा सा देश दुनिया की प्रति व्यक्ति आय की लिस्ट में सबसे ऊपर है। ये यूरोप का सबसे अमीर देश है जहां लोगों के पास इतनी दौलत है कि उन्हें नौकरी करने की भी जरूरत नहीं है। यहां के लोग सिर्फ अपने शौक पूरा करते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं लिकटेंस्टीन देश की, जो यूरोप का एक छोटा का देश है। आइये जानते हैं क्यों खास है लिकटेंस्टीन देश और क्या हैं इसकी खूबियां?
लिकटेंस्टीन यूरोप का सबसे अमीर देश
लिकटेंस्टीन के खूबसूरती का बखान जितना किया जाए कम होगा। हसीन वादियों के बीच बसा ये देश ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच आल्प्स में स्थित है। लिकटेंस्टीन में कोई एयरपोर्ट नहीं है यहां पहुंचने के लिए आपको स्विट्जरलैंड तक फ्लाइट मिलेगी। इस देश की अपनी ऑफिशियल भाषा नहीं है और यहां तक कि इसकी अपनी कोई करेंसी भी नहीं है। फिर भी लिकटेंस्टीन यूरोप का सबसे अमीर देश है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल
लिकटेंस्टीन रियासत एक बेहद शक्तिशाली राजतंत्र और संसदीय शासन प्रणाली का संयोजन करती है। यहां राजकुमार की एक पावरफुल पोजिशन होती है। जिसे 2003 में एक संवैधानिक जनमत संग्रह द्वारा और भी मज़बूत किया गया। देश में मानवाधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता का आमतौर पर सम्मान किया जाता है। यहां का राजकुमार लंदन के राजा से भी ज्यादा अमीर हैं। राजकुमार के पास महारानी एलिजाबेथ से भी ज्यादा संपत्ति है।
यहां रहने वालों के पास अकूत दौलत
लिकटेंस्टीन के निवासियों के पास इतनी दौलत है कि उन्हें जिंदगी भर काम करने की जरूरत नहीं है। यहां के लोग सिर्फ वही करते हैं जो इन्हें पसंद होता है। यहां के लोगों को कम टैक्स का फायदा मिलता है और उन पर कोई बाहरी कर्ज नहीं है। दुनियाभर में नकली दांतों का बड़ा निर्माण और निर्यात यहीं से होता है।
जीरो काइम्र वाला देश है लिकटेंस्टीन
इस देश में शोर मचाना या पड़ोसियों को परेशान करना अच्छा नहीं माना जाता है। यहां सब कुछ आपसी सम्मान पर आधारित है। पैसे का दिखावा करना यहां खराब माना जाता है। क्राइम इतना कम है कि यहां के लोग अपने घरों में ताला तक नहीं लगाते हैं। जेल में सिर्फ 7 लोग हैं और उन्हें रेस्टोरेंट से खाना मिलता है।
लिकटेंस्टीन की प्रति व्यक्ति जीडीपी दुनिया में सबसे अधिक
लिकटेंस्टीन में 100 से भी कम पुलिस ऑफिसर हैं। यहां की कुल आबादी 40 हजार से भी कम है और इस देश के पास अपनी कोई सेना नहीं है। इस देश के नागरिकों को अमेरिका के मुकाबले काफी 5 गुना ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। यहां काम करने वाला ज्यादातर सर्विस स्टाफ ऑस्ट्रिया और जर्मनी से आता है। लिकटेंस्टीन की प्रति व्यक्ति जीडीपी दुनिया में सबसे अधिक है, एक अनुमान के मुताबिक 2025 में ये $231,713 (नाममात्र) और $201,110 (पीपीपी) रही। इसके साथ ही लिकटेंस्टीन दुनिया में लगातार पहले स्थान पर रहने वाला देश है।