Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CA May Exam 2023: कल खत्म हो रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जल्द करें अप्लाई

CA May Exam 2023: कल खत्म हो रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जल्द करें अप्लाई

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Feb 23, 2023 06:35 pm IST, Updated : Feb 23, 2023 06:35 pm IST

ICAI CA May Exam 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से कल यानी 24 फरवरी 2023 को आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : ICAI प्रतीकात्मक फोटो

ICAI CA May Exam 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया 24 फरवरी 2023 यानी कल आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जो कैंडिडेट्स मई/जून में होने वाली इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और किसी कारणवश अभीतक नहीं कर पाए हैं वे सभी  ICAI की आधिकारिक साइट icai.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन प्रक्रिया कल तक चलेगी। शेड्यूल के मुताबिक लेट फीस के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च, 2023 तक है। करेक्शन विंडो 4 मार्च को खुलेगी और 10 मार्च, 202 3 को बंद होगी।

इन आसाना स्टेप्स से करें आवेदन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर मौजूद लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर एख नया पेज ओपन हो जाएगा, जहां कैंडिडेट्स को मई/जून वाले एग्जाम लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके कैंडिडेट्स मांगी गई लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करे और सबमिट करें। 
  • फिर आप एप्लीकेशन फॉर्म को भर दें और आवेदन शुल्क अदा कर सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में आप अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसकी एक हार्ड कॉपी ले लें। 

ये भी पढ़ेंआखिर नए टायर पर क्यों बने होते हैं नुकीले दिखने वाले रबर के कांटे? कुछ होता भी है इनका काम,पढ़ें पूरी खबर

Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालय में किस क्लास की कितनी होती है फीस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement