इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने ICAI CA सितंबर एग्जाम 2025 की डेटशीट जारी कर दी है, ऐसे में वे उम्मीदवार जो सीए की तैयारी कर रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org. पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि ICAI ने फाइनल,इंटर और फाउंडेशन कोर्स के लिए टाइमटेबल जारी किया है।
कब होंगे एग्जाम?
टाइमटेबल के शेड्यूल की मानें तो फाइनल कोर्स के एग्जाम ग्रुप 1 के लिए 3,6 और 8 सितंबर को आयोजित होंगे। ग्रुप 2 के लिए 10,12 और 14 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इंटरमीडिएट कोर्स के ग्रुप 1 एग्जाम के लिए 4,7 और 9 सितंबर को और ग्रुप 2 के एग्जाम 11,13 और 15 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, फाउंडेशन कोर्स एग्जाम 16,18,20 और 22 सितंबर को आयोजित होंगे।
किस एग्जाम में मिलेगी अतिरिक्त 15 मिनट?
फाउंडेशन परीक्षा के तीसरे और चौथे पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा, इसी तरह, फाइनल परीक्षा का छठवां पेपर 4 घंटे का होगा। हालांकि अन्य सभी परीक्षाएं 3 घंटे की रहेंगी। वहीं, फाउंडेशन परीक्षा के तीसरे और चौथे पेपर में कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं रहेगा, जबकि ऊपर बताए गए अन्य सभी पेपर/परीक्षाओं में दोपहर में 1.45 बजे से 2 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दिया जाएगा।
5 सिंतबर 2025 को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, क्यों यह गैजटेड हॉलीडे है।
ICAI CA September Exam 2025 datesheet: ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
फिर होमपेज पर इंपॉर्टेंट अनाउंमेंट लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां ICAI CA September Exam 2025 datesheet link दिखेगी।
इसके बाद दिए गए क्लिक करें और डेटशीट सामने खुलकर आएगी।
फिर अपना एग्जाम डेट्स चेक करें और डाउनलोड करें।
अंत में इसका एक प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें:
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना स्कोर
अब नीट यूजी की तर्ज पर ही होगी नीट पीजी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया अपना फैसला