1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IGNOU पीएचडी, बीएससी नर्सिंग और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

IGNOU पीएचडी, बीएससी नर्सिंग और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 06:23 am IST

IGNOU Entrance Test 2024: दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू आज जुलाई 2023 सेशन के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा और जनवरी 2024 सेशन के लिए बीएससी नर्सिंग व बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को बंद कर देंगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IGNOU Entrance Test 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की तरफ से जुलाई 2023 सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा, जनवरी 2024 सत्र के लिए बीएससी नर्सिंग और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 जनवरी 2024 समाप्त कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे सभी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 थी, जिसे बढ़ाकर 3 जनवरी 2024 तक कर दिया गया था। पंजीकरण प्रक्रिया 12 दिसंबर को शुरू हुई थी। 

कब होगी परीक्षा 

इस प्रवेश परीक्षा 7 जनवरी, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं। 

कैसे करें IGNOU Entrance Test 2024 के लिए अप्लाई  

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, “पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार  (जुलाई 2023 सत्र के लिए), बी.एससी. नर्सिंग एवं बी.एड. (जनवरी 2024 सत्र के लिए)” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक डिग्री लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन का प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- कौन से देश में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं

खुशखबरी! इस राज्य में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5 हजार से ज्यादा है वैकेंसी
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन