1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. बढ़ गई IGNOU के जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट, यहां जानें अब कितने तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

बढ़ गई IGNOU के जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट, यहां जानें अब कितने तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2023 07:25 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 07:25 pm IST

IGNOU ने जनवरी 2023 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, अब 10 मार्च तक करा सकते हैं।

IGNOU January 2023 Session- India TV Hindi
इग्नू जनवरी 2023 सेशन Image Source : IGNOU.AC.IN

इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। IGNOU ने जनवरी सेशन में रजिस्ट्रेशन डेट का आगे बढ़ा दिया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू जनवरी 2023 सत्र में नए एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 10 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी गई है। वे उम्मीदवार जो अभी तक इस सेशन में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकें हैं, इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पुन: पंजीकरण, ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रमों के लिए नए प्रवेश, जनवरी 2023 सत्र के लिए मेरिट आधारित ओडीएल कार्यक्रमों की अंतिम तारीख बिना विलंब शुल्क के 10 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवारों द्वारा पहले की तरह ₹200/- के विलंबित जुर्माने के साथ पुनः पंजीकरण किया जा सकता है। इस सेशन से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Click here for the direct link to apply for IGNOU January 2023 Session

IGNOU January 2023 Session: ऐसे करें अप्लाई

इग्नू के जनवरी सेशन में रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध इग्नू जनवरी 2023 सत्र लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार ओडीएल, ऑनलाइन, मेरिट आधारित ओडीएल कार्यक्रम के लिंक की जांच कर सकते हैं।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अब आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
इस पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसे भी पढ़ें-

करनी है सरकारी नौकरी तो आज ही करें आवेदन, इस राज्य के हाईकोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी; देखें डिटेल
आखिर पायलट को आसमान में कैसे मिल जाता है रास्ता? जानें यहां पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन