1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IGNOU June TEE 2021: जून 2021 TEE असाइनमेंट या प्रोजेक्ट जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी

IGNOU June TEE 2021: जून 2021 TEE असाइनमेंट या प्रोजेक्ट जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2021 04:12 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 04:12 pm IST

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू द्वारा जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) 2021 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। सभी शिक्षार्थी टीईई, जून 2021 के लिए 15 जून तक सत्रीय कार्य/परियोजना रिपोर्ट/इंटर्नशिप/क्षेत्र कार्य जर्नल/निबंध आदि जमा कर सकते हैं।

IGNOU June TEE 2021 assignment submission date extended- India TV Hindi
IGNOU June TEE 2021 assignment submission date extended Image Source : FILE

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू द्वारा जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) 2021 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। सभी शिक्षार्थी टीईई, जून 2021 के लिए 15 जून तक सत्रीय कार्य/परियोजना रिपोर्ट/इंटर्नशिप/क्षेत्र कार्य जर्नल/निबंध आदि जमा कर सकते हैं। इससे पहले, इग्नू टीईई जून 2021 के लिए असाइनमेंट/प्रोजेक्ट रिपोर्ट/इंटर्नशिप/फील्ड वर्क जर्नल/निबंध आदि जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई थी।

इन्हें मिलेगा एक मौका

जून 2020 और दिसंबर 2020 का टर्म एंड एग्जामिनेशन जो स्टूडेंट्स नहीं दे पाए हैं और उनकी रजिस्ट्रेशन की मान्यता दिसंबर 2020 में पूरी हो चुकी है, उन्हें यूनिवर्सिटी ने एक और मौका देते हुए उनकी रजिस्ट्रेशन की मान्यता जून 2021 तक कर दी है। अगर फॉर्म भरते समय यह सुविधा नजर नहीं आ रही है, तो स्टूडेंट अपने रजिस्ट्रार (एसआरडी) से संपर्क कर सकते हैं या फिर 011-29571301 पर कॉल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन