1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IIT JAM 2025 के टॉपरों की लिस्ट हुई जारी, जानें सब्जेक्ट-वाइज टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम

IIT JAM 2025 के टॉपरों की लिस्ट हुई जारी, जानें सब्जेक्ट-वाइज टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम

 Published : Mar 21, 2025 05:21 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 05:23 pm IST

IIT JAM के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टॉपर लिस्ट देख सकते हैं।

IIT JAM 2025- India TV Hindi
IIT JAM 2025 टॉपर लिस्ट जारी Image Source : FILE PHOTO

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM 2025) के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार IIT JAM 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर ये लिस्ट चेक सकते हैं। आईआईटी ने बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, मैथेमेटिकल स्टैटिक्स और फिजिक्स के  टॉप 10 मेरिट लिस्ट के उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।

कब आएंगे स्कोरकार्ड?

इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड 24 मार्च से 31 जुलाई तक डाउनलोड कर सकेंगे। IIT JAM के एग्जाम पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम जैसे MSc, MSc (Technology), MS (Research), MSc- MTech dual degree, Joint MSc – PhD and MSc PhD dual degree आदि के लिए 2 फरवरी को आयोजित हुई थी। वहीं, रिजल्ट 19 मार्च को जारी हुए थे। IIT JAM के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार को मिले नंबर, एआईआर रैंक, कैटेगरी और कटऑफ शामिल होते हैं।

बॉयोटेक्नोलॉजी के टॉप 10 उम्मीदवार

AIR रजिस्ट्रेशन आईडी छात्र का नाम
1 BT218A098 तनिश गुप्ता
2 BT212A445 अनिकेत गौतम
3 BT310A210 योगेश तिगला
4 BT606A337 सोहम राज मैतई
5 BT324A094 शालीन चोपड़ा
6 BT602A287 श्रुति कनु
7 BT327A121 शबरीना
8 BT615A059 जंयग्यसेनी मोहपात्रा
9 BT720A054 हर्ष कुमार
10 BT709A124 अबिन बिजुमोन

केमिस्ट्री के टॉप- 10 उम्मीदवार के नाम

AIR रजिस्ट्रेशन आईडी नाम
1 CY604F093 सुवन घोष
2 CY714F099 नवीन एस
3 CY402F082 सत्यायान नाथ
4 CY604F373 रितिक देव
5 CY802F268 रक्षित गिलिदयाल
6 CY406F347 सुमन पाल
7 CY602F343 श्रेया सेन
8 CY406F287 दीपू बेज
9 CY604F339 पल्लब पाल
10 CY601F124 रामकृष्णा सस्माल

अन्य विषयों के टॉपर्स की लिस्ट आप यहां डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन