1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड की जारी हुई आंसर-की, इस डेट तक करें ऑब्जेक्शन

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड की जारी हुई आंसर-की, इस डेट तक करें ऑब्जेक्शन

 Published : Jun 11, 2023 01:55 pm IST,  Updated : Jun 11, 2023 01:55 pm IST

JEE Advanced 2023 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 की आंसर-की को आज यानी 11 जून को जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JEE Advanced 2023 Answer Key: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 की आंसर-की को आज यानी 11 जून को जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी की गई आंसर-की के खिलाफ आपत्ति रेज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को खोल दिया है। जो कैंडिडेट्स जारी की गई आंसर-की से संतुष्ट नहीं है, वो सभी 12 जून 2023 को शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। 

कैसे करें ऑब्जेक्शन रेज(How to raise objections) 

  • सबसे पहले IIT JEE की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध फीडबैक लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर सकते हैं।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और उस प्रश्न का चयन करें जिसके लिए आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
  • फिर उत्तर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।
  • आखिरी में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

रिपोर्ट के अनुसार, जेईई एडवांस 2023 के लिए कुल 1,89,744 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,80,226 उम्मीदवार दोनों पेपरों के लिए उपस्थित हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन