1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Advanced: कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

JEE Advanced: कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2023 12:24 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 12:24 pm IST

JEE Advanced: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी की तरफ से कल यानी 18 जून 2023 को JEE Advanced 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JEE Advanced: जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी की तरफ से कल यानी 18 जून 2023 को JEE Advanced 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

बता दें कि JEE Advanced 2023 की परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया गया था। इस परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। वहीं, रिस्पांस शीट 9 जून, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद आंसर-की को 11 जून, 2023 को जारी किया गया था। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए  अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

कैसे करें चेक(How to check JEE Advanced 2023 Result)

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन डिटेल दर्ज करें। 
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें: कैसे पड़ा Biporjoy Cyclone का नाम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन