1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कब होंगे IIT एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम? जेईई एडवांस के शेड्यूल किए गए घोषित

कब होंगे IIT एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम? जेईई एडवांस के शेड्यूल किए गए घोषित

 Published : Dec 03, 2024 06:52 am IST,  Updated : Dec 03, 2024 06:52 am IST

IIT में एडमिशन के लिए होने वाली अंतिम परीक्षा जेईई एडवांस के एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

JEE Advanced 2025- India TV Hindi
JEE Advanced 2025 Image Source : JEEADV.AC.IN

IIT में पढ़ने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईआईटी में पढ़ाई करने का सपना संजो रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर टाइम टेबल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

जानकारी दे दें कि JEE (एडवांस्ड) 2025 परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सेशन में तीन-तीन घंटे की होगी- पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया, "जेईई (एडवांस्ड) 2025 रविवार, 18 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।"

Direct link to check dates

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इससे पहले, आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया शेयर किया था। उसे मुताबिक, भारतीय छात्रों के लिए, जेईई एडवांस्ड के लिए 5 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है- जेईई मेन 2025 में प्रदर्शन, आयु सीमा, अटेम्प्ट की संख्या, कक्षा 12 की परीक्षा में उपस्थिति और आईआईटी में पहले एडमिशन।

इसके अलावा, हाल ही में संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) ने जेईई एडवांस्ड के लिए पूर्व एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बहाल करने का फैसला लिया है, जिससे अभ्यर्थियों को केवल दो बार परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा की अन्य सभी शर्तें 5 नवंबर को घोषित की गई शर्तों के अनुरूप ही रहेंगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को जेईई एडवांस 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:

कितने पढ़े लिखे हैं अवध ओझा, क्या है इनके इंस्टिट्यूट का नाम?

30 सालों में पहली बार हुई इतनी बारिश, बंद किए गए इस राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन