1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Advanced के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Advanced के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2024 11:25 am IST,  Updated : May 17, 2024 11:25 am IST

JEE Advanced के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस बार JEE Advanced की परीक्षा देने वाले हैं वे आधिकारिक लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced Admit Card 2024- India TV Hindi
JEE Advanced Admit Card 2024 Image Source : FILE

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। IIT मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 के लिए एडमिट कार्ड आज, 17 मई को सुबह जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

शेड्यूल के मुताबिक, आईआईटी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। 

आईआईटीएम के अनुसार, जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट डाउनलोड लिंक परीक्षा तारीख दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ईमेल एंड्रेस पर भेज दिया गया है। उम्मीदवार यहां नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Direct link to download JEE Advanced Admit Card 2024

JEE Advanced Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड

वे सभी उम्मीदवार जो एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं

फिर 'जेईई एडवांस एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें
अब यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी
फिर जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
भविष्य की जरूरत के लिए डाक्यूमेंट को डाउनलोड करें और सेव कर लें।

ये भी पढ़ें:

JAC 9th, 11th Result 2024: झारखंड बोर्ड आज जारी करने जा रहा 9वीं और 11वीं रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन